Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भक्तों के सहयोग से दीये प्रज्वलित हुए। तथा विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए ।

एस पाटीदार रिपोर्टर

लोकेशन :-मनावर।

विओ :- हनुमान जन्मोत्सव पर गुरुवार रात्रि को निमाड की धरा पर बाल सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर मनावर मे 2100 हजार दियो की रोशनी से जगमगाता रहा। ऐसा लग रहा था, जैसे सितारे आसमान से उतरकर जमीन पर टीम टीमा रहे हो।भक्तों के सहयोग से मन्दिर के चारो ओर सायंकाल मे दीये प्रज्वलित किए गए। मंदिर के महंत भरत दास त्यागी जी महाराज ने बताया कि मानव जीवन ऊर्जा के संचार एवम ज्योति की भांति ऊंचाइयों को प्राप्त करने की प्रेरणा के लिए प्रतिदिन दीये जलाना चाहिए। इसमें आत्मप्रकाश के अनुभूति मिलने के साथ हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है । उल्लेखनीय है कि श्री त्यागी जी ने सर्व प्रथम उक्त खाली विरान भूमि पर बाल हनुमान जी की मुर्ति स्थापना कर धीरे -धीरे जनता- जनार्दन को जोड़ेते हुए शनि महाराज की मूर्ति स्थापित की ।फिर शिव परिवार को स्थापित किया। हनुमान जन्मोत्सव पर 2100 हजार दीयो को प्रज्ज्वलित करने के साथ ध्वजारोहण किया गया। सभी कार्यक्रम विधि विधान से किए गए। 101 दीयो के साथ महाआरती ,हवन ,सुंदरकांड हुआ। अशोकनगर से पधारे यज्ञाचार्य आचार्य पंडित जयराम प्रसाद शास्त्री के सानिध्य में गोलु रघुवंशी ,सीताराम ,गोविंद पड़ियाल , वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश जी सेन, विश्वदीप मिश्रा, योगेश जख्मी, संतोष शर्मा सहित अन्य दंपतियों ने भी यज्ञ में जोड़ो के साथ पूर्णाहुति दी। भंडारे में भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की ।हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भजन संध्या में स्वरागिनी गायक ग्रुप के अध्यक्ष संदीप जाजमे ने प्रस्तुति दी । अन्य 10 ग्रामों से पधारे भजन गायक कलाकारो ने भी अपनी अपनी प्रस्तुति देकर रंग बिखारे।। अन्त मे आभार मन्दिर के प्रमुख सेवक राजू बजरंगी सोनी ने माना।