किरण रांका रिपोर्टर



लाडली बहना योजना के जरिये मुख्यमंत्री शिवराज पर कसा तंज
नवम्बर दिसम्बर के मध्य मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घेराबंदी के लिए शिवराज के गृह जिले सीहोर में कांग्रेस का ज्यादा फोकस दिखाई दे रहा है गोरतलब है की पूर्व सीएम कमलनाथ बीते दिनों भी सीहोर जिला मुख्यालय पर आम सभा कर भाजपा को घेर चुके है तो एक बार फिर पूर्व सीएम कमलनाथ संविधान बचाओ सभा के माध्यम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्रह जिले की आष्टा विधानसभा में सभा कर गरजेगे!
लिहाजा कमलनाथ के 15 अप्रेल को आष्टा विधानसभा में कार्यक्रम को लेकर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने आष्टा पहुंच कर कमलनाथ की सभा की व्यवस्थाओ का जायजा लिया तो
स्थानीय कांग्रेसीयों को कमलनाथ के दौरे को लेकर समुचित दिशा निर्देश दिए!
इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने सभा स्थल का निरिक्षण भी किया!
वही मिडिया से चर्चा करते हुए कहा की अम्बेडकर जयंती के अवसर महू से सीधे 14 अप्रेल को कमलनाथ आष्टा आएंगे और संविधान बचाओ सभा करेंगे!
वही एक प्रश्न के जवाब पर लाडली बहना योजना के जरिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज भी कसा!

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है