
आज 9 अप्रैल को देश में बाघों की संख्या के नए
आंकड़े मिल गए हैं. प्रोजेक्ट टाइगर शुरू होने के 50 साल पूरे होने पर मैसुरु में मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाघों के नवीनतम आंकड़े जारी किए. नए आंकड़ों के मुताबिक देश में बाघों की आबादी 3000 के पार हो चुकी हैं. पीएम मोदी ने बताया कि भारत में बाघों की संख्या 3167 है.
भारत ने 5 दशक पहले 1 अप्रैल, 1973 को बाघों की बचाने की सबसे बड़ी मुहिम शुरू की थी. नाम रखा गया था – प्रोजेक्ट टाइगर. तब से देश में बाघों की आबादी लगातार बढ़ रही हैं और आज पूरी दुनिया में बाघों की संख्या का 70 फीसदी भारत में निवास कर रही है. हर साल यह आबादी 6 फीसदी की दर से बढ़ रही है.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*