शकील खान रिपोर्टर




उषा मेमोरियल क्लीनिक ग्रुप द्वारा चौपाल क्लीनिक का आयोजन गुलाटी में आज दिनांक 9 अप्रैल को किया गया जिसमें लगभग 80 मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया शिविर में डॉ लोकेश भालके एमबीबीएस एमडी मेडिसिन, डॉ रितेश कुड़िया बीएएमएस आयुर्वेदिक चिकित्सक, डॉ अशोक मालवीया बीएचएमएस होम्योपैथिक चिकित्सक द्वारा सेवाएं दी गई । निशुल्क दवाइयां राहुल पीपलाद द्वारा उपलब्ध करवाई गई । कार्यक्रम में मिथुन ,महेश ,सचिन ,विनोद आदि का सहयोग रहा।
विशेष आभार जिनके कारण कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो पाया।. उषा मेमोरियल क्लिनिक ग्रुप गांव मे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए इसी प्रकार से पहले भी चौपाल क्लिनिक का आयोजन बड़दा, खंडलई, मनावर आदि जगह कर चुका है
साथ ही उषा मेमोरियल क्लिनिक ग्रुप ने मनावर और बाकानेर मे भी निशुल्क क्लिनिक की शुरुआत की है। जहा MBBS डॉक्टर और अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जाता है
ताकि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके
जिला जनपद सदस्य कपिल जी सोलंकी,जनपद सदस्य श्रीमती रंजना पति मनोज हम्मड, गुलाटी सरपंच बलराम बबेरिया, दिनेश सोलंकी ,अविनाश गहलोत, पन्नालाल गहलोत, धन्ना लाल राठौर, गोविंद जी सोलंकी

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*