शकील खान रिपोर्टर

मनावर = नगर के लोहार पट्टी स्थित
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथाय श्वेंताबर जैन मं दिर में समाज के नुन्हे मुन्ने बच्चों को
विधीपूर्वक भगवान की प्रतिमा का पूजन करने की विधी को सिखाया जा रहा है।समाज की महिला पुष्पा भंडारी एवं महिला मंडल के द्वारा भगवान की नव अंगी पूजन बच्चों के द्वारा कराकर प्रभु पूजन सीखना के साथ पूजन के वस्त्रों हर रविवार को सिखाया जा रहा है।पुष्पा भंडारी ने बताया कि भगवान की पूजन की विधी सिखने बच्चे उत्साह के साथ आ रहे है।पूष्पा भंडारी ने कहा जैन मंदिर में प्रवेश करते ही तीन बार ‘निसीही’, ‘निसीही’, ‘निसीही’, बोलें। ‘निसीही’ बोलकर हम वादा करते हैं कि मंदिर के भीतर सांसारिक विचार, बातें या प्रवृत्ति नहीं करेंगे। सबसे पहले केसर-चंदन रखने के कमरे में जाकर ललाट पर दो भौंहों के बीच बराबर ‘आज्ञाचक्र’ के बिन्दु पर बादाम के आकार का, दीये की लौ-ज्योति जैसा तिलक किया जाता है। बिना सही विधी के पूजा करने से
भगवान की असातना भी होती हैं।समाज के बच्चों के साथ बडे भी
सही विधी से पूजन जरूर सीखे सकते है।जो बच्चे नियमित पूजा करने आते है उन सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाता है।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन