पं संदीप शर्मा रिपोर्टर


कटनी। रीठी थाना क्षेत्र के सलैया चौकी अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने गांव की ही 14 वर्षीय नाबालिका की अस्मत लूट ली। बालिका जब गर्भवती हो गई तो युवक ने उसे दवाइयां खिला दी, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के लिए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज जबलपुर से प्राप्त सूचना के आधार पर रीठी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए रीठी थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने बताया कि गत दिवस मेडिकल कॉलेज जबलपुर से यह सूचना प्राप्त हुई की सलैया चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव के निवासी आरोपी 20 वर्षीय अजय चौधरी ने अपने ही गांव की एक 14 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका जब गर्भवती हो गई तो आरोपी अजय ने उसे दवाइयां खिला दी जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना के आधार पर रीठी पुलिस ने आरोपी अजय चौधरी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ दुष्कृत्य का मामला दर्ज किया गया है।

More Stories
सलैया जलाशय मरम्मत कार्य चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, 1 करोड़ 72 लाख की लागत, पटल फीलिंग बिना ही दिखाया पूर्ण, 35 लाख के फर्जी बिलों का आरोप
इमलिया धान खरीदी केंद्र में फर्जी तौल का आरोप, एक ही नाम से तीन गांवों के खसरा नंबर पर तुली धान, नियमों पर उठे सवाल
महाशिवरात्रि पर नीलकंठेश्वर भक्ति धाम में आस्था का सैलाब भोलेनाथ की भव्य बारात में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल