Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

वर्षो पुरानी समस्या का हुआ स्थाई समाधान – हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा

किरण रांका रिपोर्टर

आष्टा – भारतीय जनता पार्टी का सौभाग्य है कि नगर कि जनता ने अपना आशीष प्रदान कर भाजपा कि नगर सरकार बनाई है, नगर का सर्वागिण विकास के लिए नगर पालिका परिषद एवं नगर पालिका की पूरी टीम कृतसंकल्पित हैl इन्हीं सबको ध्यान मे रखकर ही परिषद द्वारा नगर मे प्रत्येक वार्ड मे निर्माण विकास कार्य जारी है, इसी के चलते आज नगर की प्रमुख समस्या का समाधान हुआ हैl
इस आशय के विचार नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की अध्यक्षता मे वार्ड क्रमांक 18 दरगाह स्थित पाईप लाईन के भूमिपूजन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने व्यक्त किएl वार्ड 18 मे इंदौर-भोपाल राजमार्ग स्थित पुलिया से पार्वती नदी तक 12एमएम डाया की ड्रेनेज पाईप लाईन का भूमिपूजन नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, वार्ड पार्षद श्रीमती लता कल्लू मुकाती, वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलाल खंडेलवाल, मनोहर भोजवानी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, पार्षदगण डॉ सलीम, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा द्वारा किया गयाl विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया की उक्त पाईलाइन अंडर ग्राउंड तरीके से लगभग 14 लाख 50 हजार रूपये की लागत से पूर्ण होगाl उक्त स्थान पर बारिश के मौसम मे जल भारव की स्थिति पूरी बारिश बनती थी, जिसके कारण यहाँ निवासरत रहवासीगण एवं इस मार्ग से आवागमन करने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता था साथ ही उक्त मार्ग पर अपना व्यवसाय करने वाले व्यापारियो को भी समस्या से जूझना पड़ता था, उक्त कार्य के पूर्ण होने पर अब यहाँ व्याप्त समस्या का स्थाई समाधान हुआ है, इसके लिए पूरी परिषद बधाई की पात्र हैl भूमिपूजन अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, वार्ड पार्षद श्रीमती लता कल्लू मुकाती, वरिष्ठ समाजसेवी अनोखीलाल खंडेलवाल, मनोहर भोजवानी, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, किरण रांका, प्रतिभा नागर, पार्षदगण डॉ सलीम, तेजसिंह राठौर, रवि शर्मा, कल्लू मुकाती, सीएमओ एनके पारसनिया, सहायक यंत्री अनिल धुर्वे, रुपेश राठौर, हरेंद्र ठाकुर, सुरेश परमार, पंकज राठी, सुमित मेहता, मनीष धारवा, मनोहर बैरागी, देवजी पटेल, पवन वर्मा, रवि कामरिया, संजय सुराना, नरेन्द्र कुशवाह, राकेश मेवाड़ा, हेमंत मुकाती, राधेश्याम अलेरिया, सुशील पांचाल, बबलू, सुभाष सिसोदिया आदि मौजूद थे l