प्रितेश घोड़ावत रिपोर्टर


कल्याण धाम सेवा समिति के तत्वाधान में ईसबरस पूरे हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया पूर्व रात्रि से ही समिति के सदस्यो द्वारा मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की गई प्रातः में यज्ञ किया गया दोपहर को बालाजी पेपर्स राजकोट की ओर से भेंट किए गए 1000 हनुमान जी के चित्र वाले कैलेंडर अविनाश जी द्वारा राजकोट से ओर कुक्षी के श्री राजेश शर्मा जी के द्वारा समिति के प्रमुख संत दिलीप महाराज को दिए गए थे जिसका वितरण वनवासी बंधुओं में किया गया जो सबसे आकर्षण का विषय रहा यह चित्र माय कैलेंडर् रहा जिसकी क्षेत्र में सर्वत्र सराहना की जा रही
दोपहर मैं आरती पश्चात विशाल 17 वा भंडारा का आयोजन रखा गया जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से छे हजार के करीब भक्तों ने महाप्रसाद का आनंद लिया यह कार्यक्रम रात 11:00 बजे संपूर्ण हुआ समिति के कार्यों के गांव द्वारा हर संभव आर्थिक सहायता दी जाती है इस वर्ष मंदिर का भी नव निर्माण किया गया है कार्यक्रम में जूनागढ़ के अतिथि भी उपस्थित हुए
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा पिछले 15 दिनों से दिन-रात मेहनत की गई जिसके सुफल परिणाम में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ संत दिलीप महाराज ने सभी भक्तों एवं समिति के सदस्यों का दिल से आभार प्रकट किया

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया