शकील खान रिपोर्टर

सिंघाना आज के समय में शिक्षित होना बहुत ही आवश्यक है। शिक्षा से मानव जीवन का ही विकास नहीं होता बल्कि शिक्षा से व्यक्ति के समाज और उसके देश का विकास भी होता है। शिक्षा की इतनी महत्ता के चलते सरकार द्वारा विभिन्न योजनाए चलाई जाती है। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए अलग अलग सुविधाओं को प्रदान कराती है। इसी उद्देश्य के साथ मध्य प्रदेश की निशुल्क साईकिल वितरण योजना । इस योजना में छात्रों को साइकिल वितरित की जाएगी पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया विद्यार्थियों को निःशुल्क सायकिल का वितरण
सिंघाना 13 अप्रैल 2023/ मध्यप्रदेश शासन की पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल ने शासकीय हाई स्कूल सिंघाना में शासन की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को साइकिल वितरण किया। इस दौरान उन्होने विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निःशुल्क सायकिल का वितरण विद्यार्थियों को इसलिए किया जा रहा है कि अन्य ग्रामों से पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े । साथ ही विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ सके। बालिकाओं की शिक्षा में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना आए इसलिए प्रदेश की सरकार द्वारा निःशुल्क सायकिल वितरण योजना के तहत कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने वाले अन्य ग्रामों से आने वाले विद्यार्थियों को सायकिल का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पर्व केबिनेट मंत्री रंजना बघेल, जनपद उपाध्यक्ष दक्षा पाटीदार मंडल अध्यक्ष अजय राठौर, जनपद सदश्य राजू परिहार, जिला सह सायोजक व्यापारी..शक्ति चौहान, पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री रोनित राठौड़, जिला कार्यकारणी सदस्य संदीप सेप्टा, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद सरगरा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रंजना मेड़ा,पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष फिरोज़ खान आरके एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे संस्था शिक्षक एवं ग्राम के वरिष्ठजन व समस्त प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक