
हरदा शहर के कुछ क्षेत्रों में 15 अप्रैल को विद्युत प्रवाह बंद रहेगा
सहायक यंत्री शहर जोन मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी हरदा ने बताया कि हरदा शहर जोन के तहत 11 के.व्ही. फीडर 3, डीटीआर तथा एल.टी. लाइनों के रखरखाव कार्य के लिये 15 अप्रैल शनिवार को सुबह 9 बजे से 1 बजे तक हरदा शहर के कुछ क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
उन्होने बताया कि इस अवधि में शासकीय अस्पताल क्षेत्र, जी.पी. मॉल, चौबे कालोनी, बस स्टेण्ड एरिया, इन्द्रलोक व ब्रम्हलोक कालोनी, नेहरू स्टेडियम क्षेत्र, पाठक कालोनी, सोकल कालोनी, विष्णुपुरी, त्रिमूत्री कालोनी, दूध डेयरी व जोशी कालोनी के समस्त क्षेत्र का विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन