Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

नर्मदापुरम् संभाग के कमिश्नर श्री श्रीमन शुक्ला ने पुलिस महानिरीक्षक श्री इरशाद वली के साथ सोमवार को रहटगांव पहुँचकर लाड़ली बहना हितग्राही सम्मेलन की तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होने कहा कि सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के टीम वर्क से ही यह कार्यक्रम सफल होगा। एकलव्य आवासीय विद्यालय के पास स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा कर उन्होने वाहन पार्किंग स्थल, हेलीपेड, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बैरिकेटिंग व्यवस्था को देखा।

इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, वन मण्डल अधिकारी श्री अंकित पाण्डेय, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, संयुक्त आयुक्त श्री जी.सी. दौहर, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री एच.के. शर्मा तथा अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
कमिश्नर श्री शुक्ला ने इस दौरान निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में बड़े आकार के एल.ई.डी. टीवी लगवाये जाये ताकि पीछे बैठने वाले नागरिकों को भी कार्यक्रम अच्छी तरह दिख सके। इस दौरान बताया गया कि चार पहिया वाहनों के लिये कुल 5 पार्किंग स्थल तैयार किये गये है, दो पहिया वाहनों के लिये 2 पार्किंग स्थल निर्धारित किये जा चुके है। उन्होने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में टैंकर की व्यवस्था रखने तथा सभी टैंकर्स में अधिक संख्या में पानी की टोंटियों की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍