
लाड़ली बहना सम्मेलन मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य अतिथ्य में 19 अप्रैल को रहटगांव में
सांसद श्री उइके व विधायक श्री शाह ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

सांसद श्री डी.डी. उइके ने टिमरनी विधायक श्री संजय शाह के साथ सोमवार को रहटगांव पहुँचकर लाड़ली बहना हितग्राही सम्मेलन की तैयारियों का जायजा भी लिया। उन्होने एकलव्य आवासीय विद्यालय के पास स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा कर उन्होने वाहन पार्किंग स्थल, हेलीपेड, बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बैरिकेटिंग व्यवस्था को देखा। सांसद श्री उइके ने इस दौरान निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सभी लोगों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की जाए।

उन्होने कार्यक्रम स्थल पर सभी के लिये ठण्डा पानी उपलब्ध कराने तथा विभिन्न स्थानों पर एल.ई.डी. टीवी लगवाने के लिये भी कहा। विधायक श्री शाह ने इस दौरान निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सभी लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन, जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया, एसडीएम महेश बड़ोले सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍

More Stories
सिवनी हवाला पुलिसिया लूट कांड: हाई कोर्ट में पुलिस कस्टडी में यातना के आरोप से हड़कंप, अब तक सीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
ग्राम पंचायत बड़वानी ग्राम पंचायत भवन में हुआ ग्राम सभा का आयोजन
भारतीय किसान संघ तहसील रहटगांव द्वारा आज कन्हा बाबा चौक सोडलपुर में दिया धरना