लोकेशन :- मनावर
शकील खान रिपोर्टर





धार जिले के मनावर में सेन समाज के आराध्य देव सेन जी महाराज की 723 वी जन्म जयंती समाज जनों ने उत्साह से मनाई
स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला से चल समारोह निकाला
चलसमारोह मुख्य मार्गो से होता हुआ पुनः धर्मशाला स्थल पहुँचा
जहां समाज जनों ने सेन जी महाराज की आरती के साथ समापन हुआ
चल समारोह का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया
चल समारोह में युवा एवं बालिकाएं गरबा नृत्य करते हुए एवं सेन जी महाराज के जयजय कारे के नारे लगाते हुए चल रहे थे
चल समारोह में सुसज्जित बग्गी में सेन जी महाराज की प्रतिमा को रखा गया एवं ग्राम वायल के संत श्री कैलाश जी भारती एवं हनुमन्त्या आश्रम के संत मंगल गिरी जी महाराज विराजमान थे
भाजपा नगर मंडल, युवा मोर्चा ,एवं प्रेस क्लब मनावर के साथ साथ नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार द्वारा पुष्पवर्षा कर समाज जनों का स्वागत किया वही सेन जी महाराज के चित्र की माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की
सेन समाज द्वारा अपना कारोबार बंद रख कर अपने इष्टदेव के प्रति अपनी आस्था को प्रदर्शित किया
सेन समाज के अध्यक्ष माधव सेन ने सेन जयंती के अवसर पर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रबुद्धजनों के प्रति आभार प्रकट किया

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*