Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बग्धी पर विराजित संत कमलगिरी जी महाराज।

एस पाटीदार रिपोर्टर

लोकेशन :-मनावर.

विओ :-
सेन जी महाराज का 723 वाॅ जन्मोत्सव मनावर नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पूजन -हवन, आरती के पश्चात 4:00 बजे एक विशाल शोभायात्रा में बैंड बाजे, ढोल पर समाज के युवाओं द्वारा नृत्य किया । नगर में जगह- जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही नगर के सामाजिक संस्थाओं विश्व हिंदू परिषद ,हिंदू जागरण मंच , प्रेस क्लब मनावर, जन चेतना विकास समिति द्वारा मंच लगाकर सेन समाज द्वारा निकाले गए शोभायात्रा का स्वागत किया। बग्गी पर सेन जी महाराज का चित्र तथा समाज के संत श्री मंगल गिरी महाराज एवं कैलाश भारती जी महाराज विराजमान थे। शोभायात्रा के पश्चात सभा का आयोजन सेन जी महाराज मंदिर प्रांगण में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री मंगल गिरी महाराज एवं श्री कैलाश भारती जी महाराज थे । पालिका अध्यक्ष श्री अजय पाटीदार जी, पार्षद कैलाश राठौड़ , जिला जनपद प्रतिनिधि गणेश जर्मन ,पार्षद लक्ष्मी लक्ष्मी जाट ,विधायक प्रतिनिधि धनगर जी ,मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष करण सिंह दरबार एवं पार्षद गण उपस्थित थे सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सेन जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया पश्चात मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया ।अतिथियों ने सभा को संबोधित किया तथा सेन जी महाराज के विचारों जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। सेन समाज के गौरवमयी इतिहास का वर्णन करते हुए मध्य प्रदेश सेन समाज के प्रवक्ता जय प्रकाश सेन ने सभा का संचालन किया ।महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आभार माधव सेन ने माना। बाईट :–प्रदेश प्रवक्ता जे पी सेन ।