ग्राम पंचायत बावड़ी चांपा मैं लाइट और पानी का संकट होने से ग्राम वासी अंधेरे में रहने को मजबूर
किरण रांका रिपोर्टर



बड़ौदा – – – आज भारतीय किसान संघ द्वारा तहसील प्रांगण में धरना देकर तहसीलदार बड़ौदा को ज्ञापन दिया गया जिसमें ग्राम पंचायत बावड़ी चांपा में राजीव गांधी विद्युत व्यवस्था चालू न होने से आदिवासी बस्ती आज भी अंधेरे में जीवन यापन कर रही हैं उन्होंने व्यवस्था के तौर पर विद्युत पंप की कनेक्शन से लाइट ले रखी है जो कभी 2 घंटा कभी 4 घंटा बाकी समय बंद ही रहती है इसी विद्युत समस्या के चलते उन्हें पानी का भी भयंकर संकट उत्पन्न हो रहा है इस संबंध में कई बार अधिकारियों से संपर्क कर अवगत भी कराया पर कुछ ध्यान नहीं दिया गया हम आपको बता दें कि विद्युत विभाग द्वारा आदिवासियों से बिजली के खंभे खड़े करने के लिए गड्ढे खुदवाए गए खंभे कई वर्षों से डले है लेकिन खड़े आज तक नहीं किए गए अधिकारियों से कई बार अनुरोध किया किंतु कोई परिणाम निकलता हुआ नहीं दिखाई दिया इसी को लेकर आज भारतीय किसान संघ द्वारा ज्ञापन देकर सात दिवस में विद्युत समस्या को हल करने हेतु लिखा गया अन्यथा ऐसी स्थिति में भारतीय किसान संघ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को विवश होगा इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी तहसील अध्यक्ष पूरन सिंह गुर्जर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिशंकर पालीवाल ग्राम पंचायत बावड़ी चांपा सरपंच महेंद्र आदिवासी ग्राम समिति अध्यक्ष पप्पू लाल बाजूला मंत्री मोरपाल उपाध्यक्ष रामदयाल हरजीत एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
रामस्वरूप गुर्जर ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है