परमहंस महाराज जी के साथ दो अन्य सेवकों मे से एक सेवक विश्राम रघुवंशी का भी देवलोक गमन।
एस जगदीश पाटीदार






लोकेशन :- मनावर ।
विओ :- मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक सड़क दुर्घटना के हादसे में महंत जी श्री श्री 1008 कनक बिहारी दास जी महाराज एवं उनका शिष्य विश्राम रघुवंशी हादसे के शिकार हो गए ।एक बाइक सवार को बचाने के लिए बोलेरो गाड़ी में खाई मे पलट गयी।सवार 3 लोगों में से दो का देवलोक गमन हो गया। महंत जी ने श्री राम मंदिर निर्माण में एक करोड़ ग्यारह लाख से भी ज्यादा की राशि दान में दी थी।
श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज (बाबा जी )श्री धाम बालीपुर मध्य- प्रदेश के सानिध्य मे भी उन्होने यज्ञ किया था। भारतीय संत समाज में यज्ञ सम्राट के नाम से प्रसिद्ध थे। यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है। अयोध्या में आपके सानिध्य में यज्ञ की तैयारियां भी चल रही थी। संपूर्ण जीवन में अनेकानेक यज्ञ करवाये। धार्मिक कार्यों में भी बड़े जोश,उत्साह ,दया,करूणा भाव के साथ कार्य करते थे। परमहंस कनक बिहारी महाराज फरवरी 2024 मे अयोध्या मे 9009 कुण्डीय “श्रीराम यज्ञ “आयोजित करवाने वाले थे। संत जी का जाना सनातन धर्म के लिए अपूरणीय क्षति है। श्री महाराज जी छिंदवाड़ा मे एक धार्मिक कार्य के लिए जा रहे थे। उनके शिष्यो एवम सेवाधारियो को बडा कष्ट हुआ। लोनी कला मन्दिर परिसर मे हुआ अन्तिम संस्कार। उनका शरीर पंचतत्व मे विलिन हो गया।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप