गौ की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है।
एस जगदीश पाटीदार रिपोर्टर


लोकेशन :- मनावर।
विओ :- गोकुलधाम गौशाला समिति के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कालोनियों में वैशाख कृष्ण पक्ष की अमावस्या को पुष्पा कॉलोनी ,सब्जी बाजार, श्रीनगर कॉलोनी ,मेला मैदान में गौ रथ के माध्यम से “पहली रोटी -गाय की रोटी ” के तहत गेहूं, आटा, चावल, दाल ,सब्जी, रोटी ,सब्जी की कतरन, फल, काकडे ,गिलकी, लौकी ,आलू आदि रहवासियों से मांगी गई। गोकुलधाम गौशाला समिति के मीडिया प्रभारी जगदीश पाटीदार ने बताया कि वर्तमान में गोकुलधाम गौशाला में 120 गौ माता का भरण पोषण समिति द्वारा , जन सहयोग एवम शासन के स्तर से होता है। प्रतिमाह अमावस एवम पूर्णिमा को गौ सेवकों द्वारा मनावर की कालोनियो मे जाकर अनाज एवम अन्य वस्तुए मांगी जाती है। गौ की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य नहीं है ,परम धर्म भी है ।गोपालको द्वारा मनावर मे गौ सेवा कर हर रिश्तो की नई परिभाषा, नई ऊंचाइयां,नई उड़ान, नई गरिमा देकर एक आदर्श स्थापित किया । गौसेवा हमें जीवन का मूल्य सिखाती है। मनुष्य जन्मता है और मर जाता है। यह तक अटल सत्य है ।सत्य को जीते हुए हर जीवन के विभिन्न रंगों को जीता है। गौ सेवा करते करते हमारा जीवन पूर्ण हो जाता है और पुण्य के भागी बन जाते हैं ।बाल -गोपाल को भी इस संस्कार को सीखने की हिदायते देते है।उनमें भी यह आशा धिरे-धिरे बन जाती है। बालक भी संस्कारी बन सकता है। आज के इस कार्यक्रम मे लक्ष्मण मुकाती,मनीष छत्तर, लोकेश पाटीदार,अजय पाटीदार, रितेश जैन,लखन पाटीदार ,संदीप धनगर आदि ने सहयोग दिया।
बाईट :-जगदीश पाटीदार द्वारा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है