किरण रांका रिपोर्टर






शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा में ‘नवीन शिक्षा नीति क्रियान्वयन’ के संबंध में पत्रकार वार्ता आयोजित हुई।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रों द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ हुआ।जिसमें प्रदेश के विभिन्न पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। पत्रकारों ने प्राचार्या महोदया से विद्यालय भवन, विद्यालय परिसर, सह पाठ्यक्रम गतिविधियां, कौशल विकास, फाउंडेशन शिक्षा कार्यक्रम, प्राचार्य एवं शिक्षा परिवार, विद्यालय की शिक्षण पद्धति एवं कार्य योजना, पाठ्य योजना, लाभदायक शिक्षण के लिए पाठ्य योजना तथा बच्चों का सर्वांगीण विकास नैतिक मूल्यों पर केंद्रित आदि विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
पत्रकार वार्ता का उद्देश्य अभिभावकों को नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन से अवगत कराना है।
इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री ध्रुव कुमार तिवारी प्राचार्या डॉ. संगीता सिन्हा, श्रीमती पायल अली, श्री बहादुर सिंह सेंधव, श्री ज्ञानसिंह ठाकुर उपस्थित थे। प्राचार्या महोदया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा है- “कि विद्यालय नई शिक्षा नीति 2020 का संपूर्ण पालन कर रहा है तथा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रधान कराना तथा छात्रों का शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास हमारा मुख्य लक्ष्य है।”

More Stories
समथर में पूर्वजों की स्मृति में फल वितरण
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*