किरण रांका रिपोर्टर

☆ कलेक्टर की सतत मॉनिटरिंग और निर्देशन में सीहोर जिला बॉटम से पहुंचा टॉप पर
☆ जिले के दो लाख 84 हजार 142 छात्रों की प्रोफाइल कम्पलीट स्कूल स्टूडेंट की डेटाबेस की डाटा एंट्री में सीहोर जिला प्रदेश में प्रथम पायदान पर आ गया है। सीहोर जिले के यू डाइस डाटा में प्रथम आने की पीछे कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा सतत मॉनिटरिंग और संबंधित अधिकारियों एवं प्राचार्यों को निरंतर मार्गदर्शन देना रहा है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि 7 अप्रैल 2023 को जारी रैंकिंग में सीहोर जिला प्रदेश में 46 वें नम्बर पर था लेकिन लगातार प्रगति करते हुए 20 अप्रैल 2023 की रैंकिंग में सीहोर जिला बाटम से टॉप पर आ गया है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, बीईओ, बीआरसी सहित इस कार्य में जुड़े सभी प्राचार्यों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए हमेशा इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि यू डाइस डाटा एंट्री के तहत जिले के सभी स्कूलों के 319322 छात्रों में से 284142 छात्रों की प्रोफाइल पूर्ण कर ली गई है। यह प्रगति 89 प्रतिशत है जो कि प्रदेश में सबसे अधिक है। शेष 35180 छात्रों की प्रोफाइल तैयार करने का काम तेजी से किया जा रहा है। जिले के 319322 छात्रों में से 166885 सरकारी स्कूलों के छात्र है। सरकारी स्कूलों के 154240 छात्रों की प्रोफाइल कम्पलीट कर ली गई है जो कि 92 प्रतिशत है। शेष छात्रों की प्रोफाइल शीघ्र पूर्ण कर ली जाएगी।
यू डाइस डाटा में यह जानकारी दर्ज की जाती है डाटा बेस में सामन्यतया छात्र की प्रोफाइल, शिक्षकों की प्रोफाइल, स्कूल का विवरण (स्थान, संरचना, प्रबंधन एवं अनुदेश का माध्यम), भौतिक सुविधाएं एवं उपकरण, शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टॉफ़, नये दाखिले, नामांकन एवं पुनरावर्तक/रिपीटर्स, बच्चों को प्रदान किए गए प्रोत्साहन एवं सुविधाएं, वार्षिक परीक्षा का परिणाम, बोर्ड परीक्षा का परिणाम, आय एवं व्यय, संस्थानिक स्तर पर एनएसक्यूएफ के तहत व्यावसायिक शिक्षा, पीजीआई एवं अन्य संकेतक, स्कूल की सुरक्षा आदि जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाती है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है