Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हरदा जिले में आगामी दिनों में ईद-उल-फितर एवं परशुराम जयंती का त्यौहार मनाया जाएगा। त्यौहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये पुलिस कंट्रोल रूम में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री डी.के. सिंह, एसडीओपी हरदा, नगर निरीक्षक पुलिस , एसडीएम श्री महेश बमनहा सहित अन्य अधिकारी व शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।


बैठक में नगर पालिका हरदा के प्रतिनिधियों को ईद के अवसर पर शहर में पेयजल एवं साफ-सफाई व्यवस्था के निर्देश दिये गये। अपर कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि त्योहारों के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुस्लिम कमेटी के आमंत्रित सदस्यों से कहा गया कि वे भी अपनी तरफ से भी ईदगाह और सभी मस्जिदों में जहां ईद की नमाज होगी, वहाँ अपने वालेंटियर्स नियुक्त करें ताकि व्यवस्थाएं बेहतर हो सके। बैठक में बताया गया कि परशुराम जयंती पर 23 अप्रैल को भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा आयोजित होगी इससे पूर्व वाहन रैली भी आयोजित की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट हरदा ✍