Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर

लोकेशन परासिया :

मौसम की बेरुखी की मार झेल रहे किसानों को मुआवजा दिलाने को लेकर किसान कांग्रेस ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ सहकारिता समिति की दुकान यथावत किए जाने की मांग रखी है ।
बीते कुछ दिनों से असमय बारिश और ओले गिरने के कारण किसानों की फसलें खराब होने की खबरें लगातार सामने आ रही है ।‌मौसम की इस बेरुखी की मार उमरेठ क्षेत्र के किसानों पर भारी पड़ रही है । उनकी सब्जियों की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है । जिस के नुकसान की भरपाई कर पाना किसानों के लिए संभव नहीं है । क्षेत्र के किसान अपने नुकसान के मुआवजे के लिए सरकार से उम्मीद लगाए हुए हैं । जिसको लेकर गुरुवार को किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजू पवार के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम मनोज प्रजापति को ज्ञापन सौंपा है । किसानों का कहना है कि सरकार उन्हें शीघ्र मुआवजा दे । इसके अलावा उनके क्षेत्र से सहकारिता समिति की दुकान अन्य क्षेत्र में स्थापित कर दी गई है । जिसको लेकर भी किसानों ने अपनी बात एसडीएम के समक्ष रखी । किसानों का कहना है कि सोसाइटी उनके क्षेत्र से दूर स्थापित कर दी गई है । जिससे अब उन्हें कृषक सामग्री लाने और ले जाने में अत्यधिक व्यय करना पड़ रहा है । किसानों ने दुकान को यथावत करने तथा समर्थन मूल्य 3 हजार रुपये देने की मांग रखी है । परासिया स्थित कांग्रेस कार्यालय से किसान कांग्रेस संगठन के साथ क्षेत्र के किसान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे यहां एसडीएम को ज्ञापन देने के दौरान राजू पवार जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस , मानक बेलवंशी , आरिफ कादरी , किशोर उइके , दिलीप बट्टी , सुखदयाल आम्रवंशी , जय कुमार पवार , अशोक यदुवंशी , रामकृष्ण पवार , नरेश चौहान , कमलेश कुमरे , दूजे लाल परतेती, प्रतिभा सोनी , वीर बहादुर सिंह , बसन्त मालवी , कमल राय , अशोक डेहरिया , पंकज मोहबे , रमन ब्राह्मे , चन्द्र भूषण डेहरिया , गिरधारीलाल चिखलिया , लक्ष्मण यदुवंशी , कालका यदुवंशी , लेखराम यदुवंशी , मकरा यदुवंशी , विनोद यदुवंशी , कोमल यदुवंशी , बड़गु यदुवंशी , मुकेश यदुवंशी , सज्जे यदुवंशी उपस्थित थे ।