Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भाजपा का कमल पुष्प अभियान….भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णा निवास पहुचे,कमल पुष्प अभियान के तहत
जनसंघ के बुजुर्ग नेता अवधनारायण सोनी का किया सम्मान,लिया आशीर्वाद

किरण रांका रिपोर्टर


आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओ की पार्टी है,देश मे चारो और आज जो खिलता कमल पंच से प्रधानमंत्री भाजपा के जो नजर आ रहे है,उसका पीछे ऐसे बड़े बुजुर्ग नेताओ का परिश्रम,कड़ी मेहनत,उनका पसीना है जो जनसंघ रूपी लगाया पौधा आज भाजपा के रूप में बटवृक्ष का रूप ले चुका है । ऐसे बुजुर्ग,वरिष्ठ,अनुभवी सम्मानीय नेताओ का जनसंघ से लेकर आज तक हम जैसे नये कार्यकर्ताओ को आशीर्वाद- मार्गदर्शन के रूप में हमे मिल रहा है। ये कहना है भाजपा सीहोर जिले के अध्यक्ष रवि मालवीय का जो उन्होंने आष्टा दौरे के दौरान कमल पुष्प अभियान के तहत आष्टा के वरिष्ठ,बुजुर्ग जनसंघी नेता समाजसेवी श्री अवधनारायण सोनी के वार्ड 18 में सांई कॉलोनी में स्तिथ कृष्णा निवास पहुच कर जिला भाजपा की ओर से श्री अवधनारायण सोनी का स्वागत सम्मान कर उनके सम्मान में व्यक्त किये। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर जनसंघ के समय के कई किस्से भी याद किये गये, वे उस दौर में जब प्रचार,के कोई बहुत अधिक साधन नही होते थे तब वे कैसे ग्राम ग्राम मोटरसाइकिल से जाते है किस तरह प्रचार करते थे आदि पुरानी बातों को भी साझा किया गया। इस अवसर पर अपने निवास पर पहुचने पर जयश्री परिवार के युवा सदस्य कैलाश सोनी दादा,महेश सोनी,श्रीमति सुनीता सोनी,श्रीमति आशा सोनी, ने सभी का स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती,ओम पटेल,
सुशील संचेती,रायसिंह मेवाडा,उमेश शर्मा,अतुल शर्मा,रूपेश राठौर,मनीष धारवा,नीलेश खंडेलवाल,कल्लु मुकाती,हरेन्द्र ठाकुर,बसन्त पाठक,सुमित मेहता आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।