शकील खान रिपोर्टर

मनावर : शुक्रवार शाम ईद का चांद दिखने के साथ ही 22 अप्रैल को ईद मनाने का भारत मे ऐलान हो चुका है। रमजान के पूरे माह में मुस्लिम समुदाय ने अल्लाह की इबादत की और नमाज अदा के साथ ही महीने भर भूखे रहकर रोजे भी रखे। जिसके बाद शुक्रवार को चंद्रमा दिखने के साथ ही पूरे भारतवर्ष में ईद के जश्न की तैयारिया की जा रही है। वही दाऊदी बौहरा समाज द्वारा शुक्रवार को ही ईद मनाई गई। इसी कड़ी में धार जिले के मनावर में रहने वाली इंसिया पिता अब्देली दाऊदी उम्र 8 वर्ष की होकर पिछले 4 वर्षों से रमजान माह में पूरे रोजे रख रही है। वही 10 वर्षीय बच्ची इरम खान पिता अब्दुल हक खान और बोहरा समाज के नन्हे बच्चे जून पिता जुजर खड़कीवाला ने उम्र 9 वर्ष, बुरहानुद्दीन पिता मुस्तफा उम्र 8 वर्ष, अदनान पिता बुरहानुद्दीन टोकीवाला उम्र 9 साल की उम्र में इस वर्ष रमजान में पूरे रोजे रखकर परिवार को गौरवान्वित किया। साथ ही ईद का चांद देखकर देश में अमन चैन व सुकून की दुआ मांगी।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया