एस जगदीश पाटीदार रिपोर्टर

उनके सरल स्वभाव, सहजता एवम कर्म के प्रति एकाग्रता होने से पद से सुशोभित किये गए।
लोकेशन :- मनावर।
विओ :-
उमरबन ब्लॉक के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस क्लब उमरबन कालीबावड़ी के संरक्षक अशोक जैन को मानवाधिकार परिषद नई दिल्ली द्वारा धार जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक जैन ने बताया कि मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत गिरी ने धार जिले के लिए नियुक्त किया गया। यह परिषद समाज के सभी वर्गों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सहयोग प्रदान करेगा। इस परिषद का विस्तार कर 21 सदस्य की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा जिसमें सभी वर्गों के लोगों को जोड़कर रूपरेखा तय की जाएगी। अगले सप्ताह प्रदेश अध्यक्ष जिले के दौरे पर आकर विचार विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर प्रेस क्लब मनावर के अध्यक्ष अनिल जैन ,जयप्रकाश सेन, बसंत जख्मी,योगेश जख्मी, जेसी पाटीदार, पवन प्रजापत ,विश्व दीप मिश्रा,विश्वजीत सेन, निलेश जैन, आदि ने बधाई दी।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया