
मध्य प्रदेश के भिंड से एक 7 साल के बच्चे की हत्या
का मामला सामने आया है. बच्चा पड़ोस में रहने वाले अटल चौरसिया की बेटी के पास ट्यूशन पढ़ने जाता था. हत्या वाले दिन भी वह ट्यूशन पढ़ने गया हुआ था. लेकिन, कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब ट्यूशन से बच्चा घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने पहले तो सभी जगह बच्चे की तलाश की. कहीं नहीं मिलने पर चौकी में सूचना दी. पुलिस ने सभी जगह तलाश करते हुए अटल चौरसिया के भतीजे संतोष चौरसिया के घर में जब बच्चे की तलाश की तो घर के सबसे ऊपर के कमरे में रखे कूलर के अंदर हाथ पैर बंधे हुए हालत में बच्चे का शव मिला. घटना के बाद से संतोष का 19 साल बेटा घर से गायब है. घर के अन्य सदस्यों को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*