
भारत समेत दुनियाभर में ईद का जश्न मना. मुस्लिम
समुदाय के लोगों ने एक-दूजे को ईद की मुबारकबाद दी और मिठाइयां बांटीं. हालांकि, आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में आमजन की ईद फीकी रही. महंगाई ने वहां हाल-बेहाल कर रखा है और निम्न आयवर्ग के लोग पाई-पाई को तरस रहे हैं. एक ओर जहां भारतीय टीवी चैनलों पर भारत में ईद सेलिब्रेशन में हंसते खिलते चेहरे दिखाई दे
रहे थे, वहीं पाकिस्तानी चैनलों पर पूरे दिन मायूसी देखी गई.
पाकिस्तान में घी के दाम 2595 से लेकर 3 हजार रुपये प्रति किलो तक हो गए हैं, और दूध के दाम भी 100 रुपये लीटर से ज्यादा हैं. वहां पर आटे दाल के लिए गरीब लोग दर दर भटक रहे हैं.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया