राजू देवड़ा रिपोर्टर




अयोध्या मन्दिर निर्माण में 1 करोड 11 लाख से अधिक की राशि दान मे दी।
फरवरी 2024 मे 9009 कुण्डीय श्रीराम यज्ञ आयोजित करवाने वाले थे।
लोकेशन :- बालीपुर
विओ :-
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में एक सड़क दुर्घटना के हादसे में महंत ,यज्ञाचार्य श्री श्री 1008 कनक बिहारी दास जी महाराज ब्रह्मलीन हुए। उनके साथ दो शिष्यो में से एक शिष्य विश्राम रघुवंशी भी देवलोक गमन हुए। एक बाइक सवार को बचाने के लिए बोलेरो गाड़ी खाई में पलट गई। महंत श्री राम मंदिर निर्माण में 1 करोड़ 11 लाख से भी ज्यादा की राशि अर्पण की थी। मध्य प्रदेश के धार जिले के मनावर तहसील के ग्राम बालीपुर धाम के यज्ञाचार्य, तपोनिष्ठ श्री श्री 1008 श्री गजानन महाराज (बाबाजी) के साथ भी यज्ञ मे सम्मिलित हुए थे। श्री बालीपुर धाम सद्गुरु सेवा समिति के अध्यापक जगदीश पाटीदार ने बताया कि भारतीय संत समाज के नाम से प्रसिद्ध एवम 48 वर्ष पूर्व निर्मोही अखाड़े के प्रमुख गजानन जी महाराज (बाबा जी )को बनाए गए थे ।बाबा जी की उपासना, प्रसिद्धि, चमत्कार,यंत्र,तंत्र, मंत्र तथा कुम्भ मेले मे माताजी की भक्ति से "मां अम्बे " का प्रगट होना बहुत बड़ी उपलब्धि है।इन्ही कार्यो को देखकर अखाड़ों के साधुओ ने "बाबाजी "को प्रमुख स्थान दिया था। महन्त श्री कनक बिहारी दास की बहुत ही हृदय विदारक घटना है। अयोध्या में आपके सानिध्य में यज्ञ की तैयारियां भी चल रही थी। संपूर्ण जीवन में अनेकों यज्ञ करवाए। धार्मिक कार्यो मे भी बड़े जोश, उत्साह, दया, करुणा भाव के साथ कार्य करते थे। श्री कनक बिहारीदास जी फरवरी 2024 में अयोध्या में 9009 कुण्डीय "श्री राम यज्ञ" आयोजित करवाने वाले थे।संत का जाना सनातन धर्म के लिए अपूरणीय क्षति है।श्री महाराज जी छिंदवाड़ा मे एक धार्मिक कार्य के लिए जा रहे थे ।उनका अंतिम संस्कार लोनी कला मंदिर के परिसर में हुआ।उनका शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। श्री गजानन महाराज एवम श्री कनक बिहारीदास जी महाराज काफी समय हर कुम्भ मेलो मे साथ-साथ मे रहे। श्री बालीपुर धाम में कनक बिहारी दास की स्मृति में भक्तो द्वारा "ऊं नमो भगवते वासुदेवाय " का जाप एवम यज्ञ किया गया। उक्त कार्यक्रम मे नवनीत पाटीदार, लक्ष्मण ,मोहन पिपली,महेश बैंक प्रबंधक, अध्यापक जगदीश पाटीदार, शर्मा, अनिल खरगोन,लक्ष्मण मालवीय, बंटी महाराज, दुर्गाशंकर तारे सनावद, पन्नालाल अगल्चा, शंकर अगल्चा,लक्ष्मण पटेल,सारिका पाटीदार, अध्यापिका लता मालवीया,महेश मालविया,हर्ष, कान्हा, उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है