किरण रांका रिपोर्टर


जावर तहसील व सीहोर जिले का लास्ट गांव है बीलपान गांव की बेटी ने इंदौर में जीता स्वर्ण पदक
केंद्रीय विद्यालय टू इंदौर में स्पोर्ट्स डे पर रेस का आयोजन हुआ जिसमें सुचित्रा सिंह भाटी ने प्रथम श्रेणी हासिल कर गोल्ड मेडल जीता ज्ञात रहे देवबड़ला मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी की परपौत्री व कुंवर राजेंद्र सिंह भाटी ठिकाना बीलपान (एसएएफ फोर्स हाई कोर्ट इंदौर) की सुपुत्री है व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिहोर जिला प्रवक्ता कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ठिकाना बीलपान ने बताया मेरी प्रिय भतीजी सुचित्रा सिंह भाटी पहले भी भोपाल में आयोजित नेशनल कबड्डी योगिता में केंद्रीय विद्यालय टू इंदौर की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए सुचित्रा सिंह भाटी ने कांस्य पदक जीता था और इस बार रेस में गोल्ड मेडल जीतने पर भाटी परिवार ठिकाना बिलपान ही नहीं संपूर्ण क्षत्रिय राजपूत समाज के लिए गर्व की बात है
समाज के वरिष्ठ जनों ने बधाई देकर बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की बधाई देने वालों में जावर क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवक ठाकुर भीम सिंह मास्टर साहब मेहतवाड़ा,रतन सिंह ठाकुर हरिया खेड़ी,भीष्म सिंह ठाकुर पप्पू डॉक्टर, मठ मंदिर प्रमुख धीरज सिंह नागराज,कमल सिंह पहलवान बावड़ी,अरविंद सिंह सेमली बारी, धीरज सिंह पहलवान,जितेंद्र सिंह पटेल भानाखेड़ी, शंकर सिंह ठाकुर, लखन सिंह ठाकुर,वीरेंद्र सिंह ठाकुर आदि लोगों ने बधाई दी

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है