Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

छिंदवाड़ा राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 145 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, सीमाकंन व बंटवारा करने, नक्शा में सुधार करने, सड़क निर्माण करने, भूमि का कब्जा दिलाने व आवासीय पट्टा प्रदाय करने, आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जैसवाल ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई कार्यक्रम में छिंदवाड़ा नगर की श्रीमती मधु गजभिये ने वृध्दाश्रम में प्रवेश करने की अनुमति दिलाने, श्रीमती चंद्रकला मालवी ने पति की आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता दिलाने व श्रीमती पूजा परतेती ने गरीबी रेखा की सूची में परिवार का नाम जोड़ने, ग्राम बांडाबोह के श्री रोशन परतेती ने वृध्दावस्था पेंशन दिलाने, ग्राम जूनापानी के दिव्यांग श्री तीरथलाल बेलवंशी ने संबल योजना के अंतर्गत या मुख्यमंत्री सहायता कोष से अनुदान राशि दिलाने, ग्राम पंचायत छिंदीकामथ क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधिगण और सरपंच ने ग्राम में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हिरदागढ़ का नाम परिवर्तित कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्र्न छिंदीकामथ करने, ग्राम बुचनखापा के श्री नन्हूलाल बुवाड़े ने कृषि भूमि पर जंगली सुअर द्वारा गेहूं और संतरे की फसलों को नुकसान पहुंचाने पर आर्थिक सहायता राशि दिलाने, ग्राम गोहजर कछार के ग्रामवासियों ने नाले पर बड़ा पुल एवं तुर्कीखापा से झिरिया मार्ग देवगढ़ तक पक्की सड़क निर्माण कराने, ग्राम पंचायत कोण्डरा के सरपंच ने ग्राम हरनभटा तालाब का नवीनीकरण कराने, ग्राम मच्छेरा की सुश्री संगीता नागले ने परिवार की समग्र आई.डी.ट्रांसफर करने, ग्राम मोदई के श्री राजो सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम कुण्डालीकला की श्रीमती उर्मिला वासनिक ने अनुकंपा नियुक्ति एवं अर्जित अवकाश की राशि दिलाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से शामिल हुये।