
बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले एक युवक के फेसबुक पोस्ट से हड़कंप मच गया. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक आमिर जावेद के अनुसार, शकील अहमद (19) को शहर के कालीगंज इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार किया गया. इस फेसबुक पोस्ट में कथित रूप से कहा गया था कि ‘भारत बनेगा पाकिस्तान .“ शकील ने
कहा कि उसे फेसबुक पोस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं है क्योंकि उसका फेसबुक पेज 24 घंटे पहले ‘हैक’ कर लिया गया था. हालांकि, स्थानीय पुलिस को जानकारी मिली है कि शकील ने अतीत में भी आपत्तिजनक पोस्ट किए थे और यह जांच की जा रही है कि क्या वह ऐसा कुछ अन्य लोगों के इशारे पर’ कर रहा था.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है