


रिपोर्टर राजू देवड़ा ग्रुप बालीपुर धाम श्री आई माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बालीपुर धाम में दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया| सबसे पहले श्री आई माता की आरती और गजानन जी महाराज की आरती से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें समाज के बालक बालिकाओं द्वारा तथा महिलाओं द्वारा भी इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए गांव से सभी महिलाएं पुरुष और बच्चे देखने आए और दूसरे गांव से अतिथियों को बुलाया गया तथा उनका सम्मान किया गया | सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए पूरा जनसैलाब उमड़ गया कार्यक्रम का संचालन राहुल अगल चा तथा मंजुला का काग द्वारा किया गया संचालन के दौरान श्री आई माता आरती का हिंदी में अनुवाद करके भी बताएं हर गाने के बाद सभी को शील्ड प्रदान की गई| कार्यक्रम के भामाशाह श्री ओम जी पटेल द्वारा किया गया| तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण जी परमार ने की| बच्चों को डांस सिखाने के लिए कोरियोग्राफर के तौर पर सुश्री प्रियांशी श्रीवास्तव रही| कार्यक्रम के प्रैक्टिस करवाने के लिए हितेश देवड़ा, भावना चोयल तथा पुष्पा देवड़ा अच्छा सहयोग रहा| बालीपुर धाम से राजू देवड़ा की खास खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है