
अयान को 50 मीटर तक घसीटा और मार डाला
यूपी के बरेली से बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 11 साल के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया. इन कुत्तों ने अयान नाम के बच्चे को 50 मीटर तक घसीटा. मोहम्मद इरफान का 11 साल का बेटा अयान जिसकी कुत्तों के हमले के बाद मौत हो गई. कुत्तों ने अयान के शरीर को 100 से ज्यादा जगह पर नोचा है और करीब 50 मीटर तक उसे घसीटते ही रहे हैं. इस हमले में एक और बच्चा भी था जिसे कुत्तों ने जख्मी कर दिया. बच्चे को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एड्मिट कराया गया है.
ये हुआ ऐसे कि अयान अपने घर के बाहर करीब 400 मीटर की दूरी पर खेल रहा था, अयान के साथ 5 बच्चें और भी खेल रहे थे. इस दौरान कुत्तों का एक झुंड बच्चों के पास आ गया जिसके बाद पहले कुत्तों (Street Dogs) को दूर भगाने की कोशिश की लेकिन सारे कुत्तों ने बच्चों को घेर लिया. खुद को घिरता हुआ देख बच्चे भागने लगे और तभी कुत्तों ने बच्चों पर हमला किया लेकिन अयान के जमीन पर गिरते ही 10 कुत्ते उस पर झपट पड़े और 30 मिनट तक नोचते रहे. अयान के हाथ-पैर पर 100 से ज्यादा जख्म के निशान पाए गए. कुछ बच्चे बचते हुए वहां से भाग कर घरों में घुस गए. ये ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कुत्तों की वजह से बच्चों की जान गई हो, फिर वो चाहे आवारा कुत्ते हों या फिर घर में पाले जाने वाले कुत्ते.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है