कुंवर सिंह रिपोर्टर

भिंड : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 483वी जयंती पर सर्किट हाउस स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शत शत नमन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने महाराणा प्रताप को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने विस्तारवादी मुग़ल ताकतों के खिलाफ अपनी अडिग शौर्य और धैर्य के साथ मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ कर्तव्य निभाया, उन्हें वीरता और दृढ़ निश्चय के कारण एक महानतम शासक के रूप में जाना जाता है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि महाराणा प्रताप का चरित्र दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्ष करके भारतवासियों को मुगलों के जुल्मों से मुक्ति दिलवाने का काम किया।
इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित जैन, मंडल महामंत्री संतोष भारौली,मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे,मंडल मंत्री प्रशांत सोनी,मंडल मंत्री सूरज बरुआ, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह राजावत, बल्ली शर्मा, छोटू शर्मा, अंकित तोमर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी