Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एडिटर एन चीफ पंडित नंदन शर्मा

खरगोन। जिले में मंगलवार की सुबह करीब 22 लोगो के लिये अमंगल साबित हुई। यह लोग एक यात्री बस में सफर करते समय हादसे के शिकार हो गए। यात्री बस चालक की लापरवाही के कारण ग्राम डोंगरगांव के समीप एक पुल से अनियंत्रित होकर करीब 40 फिट ऊंचाई से सूखी नदी में जा गिरी। बस के गिरते ही चीख, पुकार मच गई।
हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे, 9 महिलाएं और 10 पुरुष हैं। बस बेजापुर से इंदौर जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक तय समय से पीछे होने के कारण चालक वाहन तेजगति से चला रहा था इस कारण हादसा हुआ। 30 से अधिक घायलों को जिला अस्पताल ले भर्ती किया गया। सात घायलों को इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। यहां से घायलों का हाल जानने जिला अस्पताल भी पहुंचे।
घायलों के मुताबिक में 50 से अधिक लोग सवार थे। हादसा साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुआ। ग्रामीणों ने घायलों को बस के कांच फोड़कर बाहर निकाला। करीब 15 से अधिक घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल लाया गया। इसके बाद एम्बुलेंस के पहुचने पर घायलों को अस्पताल लाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से पांच मिनट पहले ही बस निकली थी। बस तेज रफ्तार में चल रही थी।

कलेक्टर ने बताया मौके पर 15 लोगों की मौत हुई जबकि 7 लोगो ने अस्पताल में दम तोड़ा।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खरगोन हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, हादसा अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव मदद में जुटा है।

मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया। मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन बस दुर्घटना में मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए और मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर घटना पर शोक जताया।

कमलनाथ बोले- घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया शोक जताया है। उन्होंने लिखा- ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। राहत और बचाव दल को अपने अभियान में शीघ्र सफलता मिले, ऐसी प्रार्थना है।