Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से
मिलना महंगा पड़ गया. प्रेमिका की मां और चाचा ने लड़के की हत्या कर दी और लाश को भूसे के ढेर में छिपा दिया था. बीते दिनों ही लाश मिली थी. इसके बाद से लड़के के हत्यारों की तलाश थी. पुलिस ने प्रेमिका की मां और उसके चाचा को गिरफ्तार करते हुए असलहा को बरामद कर लिया है. दरअसल, इटावा जिले के थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला पर्से में दो दिन पूर्व गांव के ही अलग भूसा भरने
वाले कमरे में मृतक अभिषेक की लाश मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया था. गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर हत्या का खुलासा कर दिया. एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि मृतक अभिषेक के पिता राजमिस्त्री का कार्य करते हैं, इनका बेटा अपने पड़ोस की लड़की से मिलने गया था तो वही लड़की की मां और उसके चाचा ने मिलकर हत्या कर दी और शव को भूसे के ढेर में छिपा दिया. हत्या रस्सी और दुपट्टे से गला घोट कर की गई थी. रस्सी और दुपट्टे को वहीं पास के पेड़ के नीचे छिपा दिया था.