
राजस्थान के पाली जिले से एक हैरान कर देने वाला
मामला सामने आया है. जहां बारात को लड़की वालों के घर से खाली हाथ ही लौटना पड़ा. दरअसल, पाली जिले के सैणा गांव में सकाराम नाम के शख्स की बेटी मनीषा की शादी थी. सारी तैयारियां हो चुकी थी. बारात दुल्हन के घर पहुंची तो पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है. घरवालों को जब इस बारे में पता चला तो उनके
होश उड़ गए. शुरुआत में उन्होंने अपने स्तर पर दुल्हन को ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. इस बीच समय ज्यादा होने से बारातियों को भी इस बात का पता चल गया. वहीं गुस्साएं बाराती और दूल्हा 6 दिन से लड़की वालों के घर में बैठे हैं और कह रहे हैं कि अब तो दुल्हन लेकर ही वापस जायेंगे.

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया