Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक नायक रिपोर्टर

मामला कटनी जिले के जनपद पंचायत बहोरीबंद में आने वाली ग्राम पंचायत कुआं का जो शुरुआती कार्य से ही सुर्खियों पर छाई हुई है इस पंचायत पर सरपंच की तानाशाही से मनरेगा के कार्य ठेके से करवाए गए हैं,
जैसे मनरेगा कार्य राखी रोड से हाई सेकेंडियर स्कूल तक सुदूर सड़क का कार्य जेसीबी मशीन ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से ठेके पर करवाया गया, खालेघाट से पिपरी घाट तक नाला बंधन का कार्य ठेके पर करवाया गया सीसी रोड का कार्य घटिया सामग्री और बिना वाइब्रेटर के गुणवत्ता हीन करवाया गया ,मस्टररोल पर फर्जी हाजिरी भर मजदूरों को उपयंत्री अरविंद पटेल की सांठगांठ से 101 रूपये एवं कुल 10 रूपये का मूल्यांकन जारी किया गया इन सभी की शिकायत ग्राम पंचायत निवासी नवीन पप्पू उपाध्याय द्वारा जनपद सीईओ से लेकर जिला सीईओ तक लिखित रूप से दिनांक 16 /02/2023 को की गई थी लेकिन आज दिनांक तक किसी प्रकार की कोई जांच नहीं की गई, और ना ही जांच कर दोषियों पर कोई कार्यवाही जिसके चलते आवेदक नवीन पप्पू उपाध्याय का कहना है कि ग्राम पंचायत कुआं में हो रही भ्रष्टाचारी के खुलासे प्रिंट मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक फैले हुए हैं उसके बाद भी शासन द्वारा पदस्थ किए गए अधिकारी कर्मचारी लिखित शिकायत देने के बाद मेरे द्वारा आरटीआई के माध्यम से की गई शिकायत का जांच प्रतिवेदन कि मांग की गई है फिर भी कोई जवाब और ना ही कार्यवाही की जा रही है , तो फिर शासन ने अधिकारी कर्मचारियों को क्यों पदस्थ किया है सब को हटा कर शासन को मनमर्जी के कार्य करने के आदेश जारी कर देना चाहिए
इनका कहना जांच दल बना हुआ है जांच की जाएगी थोड़ा समय लगेगा जनपद सीईओ अभिषेक कुमार झा