Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ओबीसी महासभा द्वारा मुरैना निवासी आकाश गुर्जर के उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा किए गए फर्जी एनकाउंटर के विरोध में ज्ञापन सौंपा

ब्यूरो चीफ रामस्वरूप गुर्जर


श्योपुर ओबीसी महासभा जिला इकाई श्याेपुर एवं अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा के संयुक्त तत्वाधान में मुरैना निवासी आकाश गुर्जर के उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए फर्जी एनकाउंटर के विरोध सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट श्योपुर में दिया गया। ज्ञापन में आकाश गुर्जर के एनकाउंटर में दोषी पुलिसकर्मियों पर 302 का मुकदमा दायर कर जेल भेजने व आकाश गुर्जर के परिवार को 10000000 सहायता राशि देने परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई
इसके साथ ही स्थानीय मुद्दों मेवाड़ा ग्राम पंचायत के माली बस्ती के लिए नदी पर पुल बनवाने व पक्की सड़क बनवाने रामहेत पारेता जमीन का सीमांकन करवाने श्रीमती जसोदा जाटव की पैतृक जमीन में वारिस बनवाने रामअवतार मीणा गोपालपुरा के ऊपर बिजली विभाग द्वारा फर्जी तरीके से बिल जारी करने के ऊपर विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही करने व बिल माफ करवाने सहित कई मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया गया इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह गुर्जर विष्णु मीणा जसवंत मीणा कौशल पारेता सत्यनारायण सुमन राधेश्याम गुर्जर लोकेंद्र गुर्जर महेंद्र गुर्जर अनिल सिंह जाट राम लखन गुर्जर विजय गुर्जर भरत सिंह गुर्जर महावीर गुर्जर रघुवीर गुर्जर श्रीमती जसोदा जाटव जगदीश गुर्जर गिर्राज गुर्जर रामअवतार मीणा मिश्रा लाल बेरवा गिर्राज मीणा मुकेश सुमन बजरंग लाल पटेल गिर्राज सुमन महेंद्र सेन भूरे सिंह कुशवाहा घासीराम गुर्जर जगदीश गुर्जर सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए
ब्यूरो रिपोर्ट श्योपुर