








मनावर*
मनावर से लगभग पाँच किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बालीपुर में आई माता मंदिर के पास भगवान स्वामीनारायण मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन 11 मई गुरुवार को हुआ। शास्त्री प्रेमनंदनदास उज्जैन एवम श्री1008 श्री गजानंनजी महाराज के परम शिष्य एवम श्री बालीपुर धाम आश्रम के संचालक श्री योगेश जी महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्राम के समस्त धर्मप्रेमियों उपस्थित हुए। गोविन्द महाराज,संतरामपालजी महाराज,घनश्याम प्रसाद,संत रविदासजी,सत्यप्रकाशजी, सूर्यप्रकाशजी,आनंदजी, घनश्यामदास भगत वडताल की उपस्थिति में भूमि पूजन मे उपस्थित थे।। बाहर से पधारे पाटीदार समाज के प्रमुख समाज सेवी एवं वड़ताल हॉस्पिटल के भामाशाह मोहन भाई भंवरिया, महेंद्र जिराती, नारायण भाई पाटीदार समाज के जिला अध्यक्ष रामनारायण मोदी जी दान की घोषणा की गई । कार्यक्रम के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है। सोनू पाटीदार जुनी मनावर,नारायण काग,भगवानजी कुक्षी,बाबूलालजी,बद्रीलालजी,जगदीश चोयल, पियूष पाटीदार उपस्थित थे। उक्त जानकारी सद्गुरु सेवा समिति के अध्यापक जगदीश पाटीदार ने दी।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन