पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने कराई कार्यवाही, पेंशन पाने हितग्राहियों को भटकना न पड़े: कलेक्टर
कटनी। शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक हितग्राही को मिले और किसी भी योजना का लाभ पाने के लिए हितग्राही को अकारण भटकना न पड़े, इसे सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा ऐसी शिकायतों और समस्याओं की स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है। विभिन्न पेंशन संबंधी शिकायतों के सामने आने पर इन्हें गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा संबंधित विभाग के माध्यम से त्वरित कार्यवाही कराई जाकर हितराहियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत खितौली निवासी सोनिया बाई द्वारा उसे विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत कलेक्टर श्री प्रसाद से की गई। कलेक्टर द्वारा उक्त शिकायत की जांच कर उचित कार्यवाही के निर्देश उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण को दिए गए। निर्देशों के परिपालन में उक्त शिकायत की जांच कर सोनिया बाई की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना स्वीकृत की गई। इसी तरह ग्राम पंचायत हरैया निवासी द्रोपदी गुप्ता द्वारा उसे परित्यकता पेंशन प्राप्त न होने की शिकायत की गई। जिसमें कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जांच कर कार्यवाही के निर्देश उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन सशक्तिकरण को दिए गए। जांच में माह जनवरी 2023 से द्रोपदी को नियमित रूप से सामाजिक सुरक्षा पारित्यक्ता पेंशन प्रदाय करने की जानकारी प्राप्त हुई।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद