Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

चौथे दिन की विजेता बनी लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम की दुर्गा, वयोवृद्ध माया गुप्ता ने भी जीता पुरुस्कार

कटनी। “कटनी को जाने” यह अब महज एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता नहीं बल्कि एक उत्सव का रूप ले चुकी है। क्या बच्चे.. क्या बुजुर्ग…सभी पूरे उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। कटनी जिले की सीमा से हजारों किलोमीटर दूर दूसरे प्रदेशों में बैठे नागरिक भी ऑनलाइन मोड पर कटनी को जानने उतने ही बेताब नजर आ रहे हैं, जितने कटनी के नागरिक अपनी मातृभूमि और कर्मभूमि को जानने। यह प्रतियोगिता घरों और कार्यालयों के दायरों से बाहर छात्रावास और आश्रय गृहों के अंदर भी जा पहुंची है। जिसका प्रमाण है प्रतियोगिता के चौथे दिन की विजेता लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम की दुर्गा कोल। इस अनाथ बालिका की कटनी को जानने की जिज्ञासा ने उसे इस प्रतियोगिता के तहत आज प्रथम स्थान पर पहुंचा कर पुरुस्कार राशि का हकदार बना दिया।
अब प्रतिभागी जानेंगे सरदार कृपाबोल की शहादत और राजा साहब के संघर्ष की दास्तां
प्रतियोगिता के चौथे दिन प्रतिभागियों ने वीरांगना नयनी देवी के बलिदान के साथ हुए विजयराघवगढ़ रियासत के पतन और सरदार रामबोल के पराक्रम को जाना। अंग्रेजों के साथ हुए कैमौर युद्ध और हर हाल में अंग्रेजों के सामने समर्पण न करने वाले विजयराघवगढ़ रियासत के योद्धाओं के साहस से सभी परिचित हुए। इन विषयों पर आधारित 10 बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब रात 12 बजे तक सबमिट कर रेंडमली चुने गए विजेताओं में लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम की दुर्गा कोल ने प्रथम, कटनी की कामता ने द्वितीय, संतनगर की वयोवृद्ध माया गुप्ता ने तृतीय और बाकल की प्रशंसा राय ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। जिन्हें आज कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा पुरुस्कार की राशि के चैक और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता के पांचवे दिन सरदार कृपबोल की शहादत और विजयराघवगढ़ पतन के बाद राजा सरयू प्रसाद के संघर्ष से संबंधित प्रश्नों के जवाब प्रतिभागियों को आज रात 12 बजे तक सबमिट करने हैं।
कलेक्टर का जताया आभार, कहा उपयोगी है यह प्रतियोगिता
चतुर्थ दिन की विजेता लिटिल स्टार चिल्ड्रन होम की दुर्गा कोल ने कहा कि यह प्रतियोगिता बेहद उपयोगी है इससे उसे कटनी के बारे में नित नई जानकारी मिल रही है। उसने इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद का आभार व्यक्त किया है।