Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

• बाकल और पिपरिया में बच्चों को लगी अतिरिक्त डोज, मझगवां में एक सप्ताह के अंदर लगाई जाएगी डोज

कटनी। पिछले दिनों जिले के बहोरीबंद विकासखंड में मीजल्स रूबेला के तीन मरीजों के सामने आने के बाद कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि यदि उनके घर पर या आसपास किसी को दाने के साथ बुखार या छोटी माता है तो तत्काल आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इसकी सूचना दे। जिससे उसे समय पर उपचार दिया जायेगा।
522 बच्चों को दिए गए अतिरिक्त डोज
उल्लेखनीय है कि विकासखंड बहोरीबंद के अंतर्गत ग्राम बाकल, पिपरिया और मझगवां में पिछले दिनों मीजल्स रुबेला का आउट ब्रेक हुआ था, जिसमें 3 मरीज मीजल्स के पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उक्त तीनों ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा 1406 घरों का सर्वे किया गया था। शुक्रवार को कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक उपरांत मीजल्स रुबेला संबंधी समीक्षा की गई। जिसमें बताया गया कि ग्राम बाकल और पिपरिया में 5 वर्ष से कम उम्र के कुल 522 बच्चों को मीजल्स रुबेला की अतिरिक्त डोज लगाकर प्रतिरक्षित किया गया। ग्राम मझगवां में सर्वे उपरांत 1 सप्ताह के अंदर के अंदर वहां के बच्चों को मीजल्स एवम् रुबेला की अतिरिक्त डोज लगाई जाएगी। कलेक्टर श्री प्रसाद ने निर्देशित किया है कि जिन बच्चों की मीजल्स रुबेला की द्वितीय डोज छूटी है, उन्हें तत्काल डोज लगाई जाए।
आधी रात को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम लेकर गांव पहुंच गए थे कलेक्टर
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जिले में मीजल्स रुबेला के आउट ब्रेक को नियंत्रित करने में कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा युद्ध स्तर पर प्रयास किए थे। ढीमरखेड़ा के ग्राम खाम्हा में दाने के साथ बुखार होने की जानकारी लगते ही कलेक्टर श्री प्रसाद प्रशासनिक टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को साथ लेकर आधी रात को ही प्रभावित गांव पहुंच गए थे। जहां उन्होंने सुबह तक गांव में ही रहकर प्रभावित मरीजों की जांच सहित घर घर सर्वे कराकर स्वास्थ्य सुविधाएं और इलाज मुहैया कराया था। कलेक्टर श्री प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में प्रभावित गांवों में सतत स्वास्थ्य शिविर लगाकर किए गए उपचार, एहतियात के तौर पर किए गए टीकाकरण और निरंतर स्थिति पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा रखी गई नजर का ही नतीजा था कि जिले में स्थिति पर महज कुछ घंटों में ही नियंत्रण पा लिया गया और हालात बिगड़ने से पहले ही पर्याप्त रोकथाम कर ली गई।