अमित परौहा रिपोर्टर


एंकर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दोपहर डुमना विमानतल पहुँचने पर आत्मीय स्वागत किया गया । श्री चौहान भोपाल से वायु यान द्वारा डुमना एयरपोर्ट पहुँचे थे,थोड़ी देर एयरपोर्ट में रुकने के बाद वे हेलीकॉप्टर से सतना जिले रामपुर के लिए प्रस्थान किया। डुमना विमानतल पर मुख्यमंत्री चौहान का स्वागत राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक विधायक अशोक रोहाणी, सुशील इंदु तिवारी, प्रभात साहू, रिकुंज विज, कमलेश अग्रवाल, अखिलेश जैन आशीष दुबे आदि गणमान्य नागरिकों ने किया । इस अवसर पर कमिश्नर अभय वर्मा,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, डीआईजी आरआर परिहार, कलेक्टर,पुलिस अधीक्षक भी विमानतल पर मौजूद थे।
जबलपुर से संभागीय ब्यूरो चीफ अमित परौहा की रिपोर्ट

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*