
एक युवक ने दूसरी पार्टी से दहेज में कई गुना अधिक रुपये
मिलने के वादे पर तय की हुई पहली शादी को तोड़ दी. बता दें कि यह शादी 10 मई को होनी थी. लड़की वालों के घर में शादी की तैयारी चल रही थी. सभी रिश्तेदार जुट चुके थे. इस बीच अचानक लड़के वालों के इस कदम से लड़की के परिवार वाले हैरान रह गए. मिली जानकारी के अनुसार, घटना गोरखनाथ इलाके की है. इसके बाद मजबूरन लड़की
के पीड़ित पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. दरअसल, गोरखनाथ इलाके के विकास नगर, बरगदवा की रहने वाली एक लड़की की शादी चिलुआताल इलाके के राप्तीनगर के रहने वाले अरुण उपाध्याय के बेटे प्रशांत उपाध्याय के साथ तय हुई थी.
दोनों की धूमधाम से रिंग सेरेमनी भी संपन्न हुई थी. उसके बाद इसी 10 मई को शादी की तारीख तय थी. लेकिन अंतिम समय में लड़के वालों ने शादी करने से मना कर दिया. इसके बाद पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. लड़की के पिता की शिकायत के अनुसार, लड़के वालों ने दहेज के पैसे भी ले लिए और गाड़ी की रकम
भी ले ली थी. मगर, किसी दूसरी पार्टी से 50 लाख दहेज का ऑफर आया तो उन्होंने दूसरी जगह शादी तय कर ली.
अब युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप