
जयपुर के एक इलाके में एक शख्स अपनी पत्नी, 4 साल की बेटी और 6 साल के बेटे के साथ रहता है. वो कबाड़ का काम करता है और शराब पीने का आदी है. नशा करने के लिए उसने एक शख्स से कुछ रुपये उधार लिए थे, जो लौटा नहीं पा रहा था. उधर, पैसे देने वाला शख्स बार-बार तगादा करता था. इसी बीच उसने पैसा अदा करने के लिए वो घिनौना काम किया, जिसका खुलासा होने पर लोग
हैरान हैं. उसने अपनी बेटी को कर्ज देने वाले शख्स को ये कहते हुए सौंप दिया कि इससे भीख मंगवाकर अपना पैसे निकाल लो. इसके बाद सौंप देना. इसके बाद वो लड़की को लेकर चला गया. जहां लड़की रोजाना करीब 100 रुपये भीख मांगकर लाती थी और उसको देती थी. अभी तक वो 4500 रुपये दे चुकी है. इ इसी बीच उसका 6 साल
का भाई उसे वहां से निकालकर कोटा ले गया. यहां रेलवे कॉलोनी इलाके में दोनों को घूमते देख पार्षद ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की और बाल कल्याण समिति के पास पपहुंचाया. समिति के सदस्य अरुण भार्गव ने जब बच्चों की काउंसलिंग की तो शर्मसार कर देने वाली बातें सामने आईं.

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप