Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 8, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कलेक्टर के निर्देश पर एक गांव में बदला ट्रांसफार्मर तो दूसरे गांव में हुए एलटी लाइन सुधार कार्य

कटनी। गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहाल रखने के निर्देश कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा दिए गए हैं, साथ ही विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत सामने आने पर तत्काल कार्यवाही कराई जाकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई जा रही है। इसी क्रम में विगत दिवस ग्राम देवरी बिछिया अंतर्गत पिपरिया ग्राम और ग्राम पिपरिया सहलावन में विद्युत व्यवस्था बाधित होने की जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन अभियंता दक्षिण को दिए। निर्देशों के परिपालन में कार्यवाही कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई।
पिपरिया में बदला गया ट्रांसफार्मर
ग्राम देवरी बिछिया के ग्राम पिपरिया में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बंद पड़ा होने की शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से कलेक्टर श्री प्रसाद के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा तत्काल जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के परिपालन में कार्यपालन अभियंता दक्षिण द्वारा कनिष्ठ अभियंता ढीमरखेड़ा वितरण केंद्र को कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। जांच में ट्रांसफार्मर फेल पाए जाने पर उसे बदल कर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।
एलटी लाइन में कराया गया सुधार कार्य
इसी तरह ग्राम पिपरिया सहलावन में विद्युत आपूर्ति बंद होने की शिकायत व्हाट्सएप के माध्यम से कलेक्टर श्री प्रसाद के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। जहां उमरिया पान वितरण केंद्र के द्वारा की गई जांच में पता चला कि एलटी लाइन में शॉर्ट सर्किट की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी। एलटी लाइन में सुधार कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।