
झारखंड के साहिबगंज के राजमहल में अंधविश्वास के चलते
नाबालिग लड़के की जान चली गई. बताया जा रहा है कि लड़के को सांप ने काटा था और उसके परिजन अस्पताल ले जाने के बजाए किसी झाड़-फूंक करने वाले ओझा गुनी के पास ले गए. इसके चलते उसे समय पर सही इलाज नहीं मिलने से उसकी जान चली गई. यदि उसे समय पर अस्पताल ले जाया जाता, तो उसकी जान बचाई जा
सकती थी. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के मुताबिक, सरकंडा गांव का रहने वाला 12 साल का मुन्ना अपने घर में सोया हुआ था. इस दौरान उसे सांप ने काट लिया था. इसके बाद वह चीखता हुआ बाहर आया और जोर-जोर से रोने लगा. परिजन तुरंत ही से झाड़-फूंक करने वाले गांव के एक ओझा के पास इलाज के लिए ले गए.
जानकारी के मुताबिक, सरकंडा गांव का रहने वाला 12 साल का मुन्ना अपने घर में सोया हुआ था. इस दौरान उसे सांप ने काट लिया था. इसके बाद वह चीखता हुआ बाहर आया और जोर-जोर से रोने लगा. परिजन तुरंत ही से झाड़-फूंक करने वाले गांव के एक ओझा के पास इलाज के लिए ले गए. ओझा ने अपनी तंत्र क्रिया की बदौलत बच्चे की जान बचाने की कोशिश की. मगर, गुरुवार को उसकी मौत हो गई. बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण