Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कलेक्टर के कुशल मार्गदर्शन में टीबी जागरूकता के बाद अब फाइलेरिया में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले ने हासिल की उपलब्धि

कटनी। जीवन को कष्टप्रद बना देने वाली फाइलेरिया जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संचालित एमडीए कार्यक्रम में प्रचार प्रसार के लिए किए गए बेहतर कार्य हेतु कटनी जिले को प्रदेश स्तर पर सराहा और सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा जिले में पदभार संभालने के साथ ही राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत फाइलेरिया की रोकथाम के लिए एमडीए गतिविधि का बेहतर प्रचार प्रसार करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई थी। जो सफल और प्रभावी रही। जिससे पहली बार फाइलेरिया जागरूकता लाने व्यापक स्तर पर जिले में प्रचार प्रसार संभव हो सका और गांव गांव तक फाइलेरिया से बचाव और जांच संबंधी जानकारी लोगों तक पहुंच सकी।
फाइलेरिया विभाग की मेहनत लाई रंग, उन्हें बधाई : कलेक्टर
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम मध्यप्रदेश के तहत फाइलेरिया अंतर्गत एमडीए गतिविधि में प्रचार प्रसार के लिए किए गए बेहतर कार्य के लिए कटनी जिले के फाइलेरिया विभाग को भोपाल में सम्मानित किया गया। जिला फाइलेरिया अधिकारी शालिनी नामदेव द्वारा जिले की ओर से प्रशस्ति पत्र और सम्मान फलक प्राप्त किया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिले में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए फाइलेरिया विभाग द्वारा किए गए प्रयासों और उन प्रयासों के फलस्वरूप मिले सम्मान के लिए जिला फाइलेरिया अधिकारी और उनकी टीम को बधाई दी है, साथ ही आगे इससे भी बेहतर कार्य की आशा व्यक्त की है।
नवाचार ने की राह आसान
फाइलेरिया बीमारी की रोकथाम, जांच और बचाव के तरीकों का प्रचार प्रसार करने के लिए फाइलेरिया विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन कलेक्टर श्री प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन और उनके द्वारा किए गए नवाचार ने एमडीए गतिविधि के प्रचार प्रसार की राह आसान कर दी। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड से जिले में एमडीए गतिविधि का शुभारंभ कर लोगों में फाइलेरिया जागरूकता के लिए उत्साह का संचार करने से लेकर फाइलेरिया पर आधारित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का अभिनव आयोजन कर जिले के कोने कोने तक घर बैठे लोगों में फाइलेरिया के प्रति जागरूकता पहुंचा कर इस कार्यक्रम को जिले में सफल और कारगर बनाया गया। जिले फाइलेरिया अधिकारी शालिनी नामदेव द्वारा इस उपलब्धि के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद के कुशल मारदर्शन, सीएमएचओ डॉ प्रदीप मुड़िया के निर्देशन और विभागीय टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि टीबी जागरूकता और निक्षय मित्र योजना के सफल संचालन के लिए हाल ही में कटनी जिले की ओर से कलेक्टर श्री प्रसाद को समूचे प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए माननीय राज्यपाल के हाथों सम्मानित किया गया था।