मुकेश अम्बे रिपोर्टर

बड़वानी 15 मई 2023/ जिला दण्डाधिकारी बड़वानी डाॅ. राहुल फटिंग ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर खलवाड़ी मोहल्ला सेंधवा निवासी राम उर्फ गोविन्द पिता ईश्वर चैधरी, दारूगोदाम सेंधवा निवासी सुमित पिता सतीष शर्मा, हनुमान चैक खेतिया निवासी शुभम उर्फ डायमण्ड पिता अनिल बोरसे, पटेल चैक खेतिया निवासी मोन्टु उर्फ रोहित पिता रमेश सोनिस को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 3 माह की अवधि के लिए जिला बदर किया है । जिला बदर की अवधि में यह व्यक्ति राजस्व सीमा बड़वानी एवं उसके समीपवर्ती जिले धार, झाबुआ, अलिराजपुर, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, इंदौर की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे ।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…