Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

शिक्षा गुणवत्ता सुधारने कारगर रहे कलेक्टर के सतत प्रयास
प्रदेश में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा जिला

कटनी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की कक्षा 5 वी और कक्षा 8 वी के घोषित परीक्षा परिणामों में कटनी जिले ने गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष काफी अच्छा प्रदर्शन किया। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष करीब 5 फीसदी अधिक रहा। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने और लगातार विद्यालयों का भ्रमण कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित और प्रेरित करने किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि दोनों बोर्ड परीक्षाओं में इस वर्ष के उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।
कई बड़े जिले कटनी से पीछे
सोमवार को घोषित हुए एमपी बोर्ड के कक्षा 5वी के परीक्षा परिणाम में कटनी जिले ने जहां समूचे प्रदेश में 16 वा स्थान हासिल किया तो वहीं कक्षा 8 वी के परिणाम में कटनी जिला प्रदेश के 52 जिलों में 17वे स्थान पर रहा। जबकि प्रदेश के अन्य कई बड़े जिले जैसे इंदौर, ग्वालियर, सतना, रीवा, उज्जैन, जबलपुर और सागर कटनी से पीछे रहे।
दोनों ही कक्षा के परिणामों में स्थिति हुई काफी बेहतर
जिले की बागडोर संभालने के बाद से ही कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा जिले में शिक्षा का स्तर और गुणवत्ता सुधारने प्रयास शुरू किए गए जो निरंतर जारी हैं। उनके द्वारा शिक्षा को अपनी प्राथिमकता में शामिल कर जहां शासकीय स्कूलों में शिक्षा के बेहतर प्रबंध के लिए समुचित कार्य किए जा रहे हैं तो वहीं निजी स्कूलों की भी शैक्षणिक समस्या सामने आने पर उनका भी तत्काल निदान कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कराया गया। शासकीय स्कूलों में शिक्षा की स्थिति बेहतर करने संचालित शासकीय योजनाओं मध्यान्ह भोजन और साइकिल वितरण योजना का बेहतर क्रियान्वयन कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया तो वहीं शिक्षा व्यवस्था पर सतत नजर रख शिक्षकों की उपलब्धता और बेहतर अध्यापन सुनिश्चित किए गए। इन्हीं सतत प्रयासों के फलस्वरूप जिले का परीक्षा परिणाम गत वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा। कक्षा 5वी में वर्ष 2021-22 में जहां 84.66 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे तो वहीं इस वर्ष उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 88.72 रहा। इसी तरह कक्षा 8वी में इस वर्ष 81.62 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जबकि वर्ष 2021-22 में 76.23 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।
जो सफल हुए उन्हें शुभकामनाएं, असफल विद्यार्थी निराश न हों: कलेक्टर
कक्षा 5वी और 8वी की बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्हें निरंतर अपनी सफलता के सफर को जारी रखने के लिए पूरी लगन और मेहनत से प्रयास करते रहने कहा है। उन्होंने परीक्षा में सफलता हासिल करने से वंचित रह गए विद्यार्थियों से कहा है कि वे निराश न हों यह कोई अंतिम अवसर नहीं था। उन्होंने कहा है कि ऐसे विद्यार्थी पूरी मेहनत और मन लगाकर अध्ययन कर अग्रिम अवसर का लाभ उठाएं। जिले के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिला शिक्षा विभाग और जिला शिक्षा केंद्र के सभी अधिकारियों कर्मचारियों, शिक्षकों, सहायक शिक्षकों सहित सभी अभिभावकों को उनके निरंतर प्रयास और परिश्रम के लिए बधाई दी है।